कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
कुटुंबा थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई रविवार को थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में की गई।पुलिस द्वारा पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में की गई, जहां से धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई कंठी बिगहा गांव में करते हुए उपेंद्र सिंह को पकड़ा गया।