गुना नगर: गुलाबगंज: शादी तोड़ने की धमकी देकर युवती से बदसलूकी, युवक पर मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के गुलाबगंज में युवती ने युवक पर आरोप लगाए है। 10 अप्रैल को दर्ज मामले में युवती और उसकी मां ने पुलिस को बताया, अभिषेक कोरी नाम के युवक को युवती पहले से जानती है। बातचीत बंद करने दूसरी जगह सगाई होने पर पीछा करने ओर बीते रोज घर में आकर उससे शादी न करने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने धमकी और बदसलूकी करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।