केरसई: बासेन सरईटोली निवासी बेन्दोजोर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
केरसई थाना क्षेत्र के बासेन सरईटोली गांव निवासी पतरस मिंज नामक व्यक्ति बुधवार की सुबह 10:00 बजे बेन्दोंजोर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सिमडेगा लाया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा से रांची भेज दिया गया बताया गया कि माथे पर गंभीर चोट है।