जगदीशपुर: बूढ़ानाथ क्षेत्र में साउंड व्यवसायियों की बैठक, अवैध वसूली का मुद्दा उठा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
भागलपुर के बूढ़ानाथ क्षेत्र में बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे जिला साउंड एसोसिएशन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा कथित अवैध वसूली का मुद्दा छाया रहा।