जगदलपुर: विशाल मेगा मार्ट में पार्किंग विवाद के चलते मारपीट का शिकार हुए गार्ड नंद दुलाल डे ने परिवार पर बताया जान का खतरा
यह मामला विगत दिनों हाय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग का है। यहां ड्यूटी कर रहे बुजुर्ग गार्ड नंद दुलाल डे का एक युवक शुभम मोदी से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ ही देर बाद युवक ने अपने एक रिश्तेदार को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बुजुर्ग गार्ड के साथ जमकर मारपीट की।