महोबा: कलेक्ट्रेट में गेहूं खरीद की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, आईरिश ऑथेंटिकेशन से होगी खरीद प्रक्रिया
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं खरीद पर कार्यशाला हुई। केंद्र प्रभारियों को ई-पॉप डिवाइस व आईरिश ऑथेंटिकेशन का प्रशिक्षण दिया गया। खरीद “पहले आओ, पहले पाओ” सिद्धांत पर होगी। किसान पंजीकरण सरल किया गया है। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05281-298431 जारी किया गया है और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।