चरपोखरी: मदई में डेढ़ फीट जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो की मौत; 36 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात महज डेढ़ फीट जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई थी , जबकि महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे । घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।