ब्यौहारी: कानपुर: ट्रक में क्रूरता से मवेशी ले जा रहे 5 गिरफ्तार, 35 मवेशी मुक्त
देवलौंद पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस कार्यवाही में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक ट्रक को जप्त किया है। पुलिस की यह कार्रवाई एक मुखबिर की सूचना पर की गई,यह कारवाही सुखाड़ से पुलिस ने की है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार शाम 7 बजे जारी प्रेस नोट में दी है।