अंबिकापुर: शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आइस फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे
आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को दोपहर 3:00 मिली जानकारी अनुसारशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आइस फैक्ट्रियों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की 7 आइस फैक्ट्रियों में जांच की, जहां गंदे और दूषित पानी से बर्फ तैयार किए जाने का मामला उजागर हुआ।