12 साल से फरार... तीन लाख का इनामी... और आखिरकार कानून के शिकंजे में!
पंडारक का कुख्यात अपराधी भोला सिंह मंगलवार को बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सीबीआई ने 16 मई को गुजरात के सूरत से उसे गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' नाम से रह रहा था।
भोला सिंह पर हत्या, रंगदारी और अपहरण समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था।
सोमवार को उसे बाढ़ थाना कांड संख्या 1340A/2025 में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अब 4 जून को उसे एक अन्य मामले में फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें KHABAR JUNCTION LIVE BIHAR के साथ।