नगरी: बेलरगांव में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
Nagri, Dhamtari | May 13, 2026 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत बेलरगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।