हरिद्वार: सिंह द्वारा फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार
हरिद्वार के सिंह द्वारा फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के टकरा जाने से एक बड़ा हादसा घटित हो गया। जिसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।आपको बताते चलें कि कार में सवार दंपति और दो मासूम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जिस तरह से हादसा घटित हुआ उसमें जनहानि भी हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही की किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।