हरिद्वार: कनखल स्थित सिंहद्वार ओवरब्रिज पर ट्रक ने मारी कार को टक्कर, लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
कनखल क्षेत्र में रविवार रात हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिंहद्वार ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे लेकिन गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।