सुभाष चौक पर गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ भव्य स्वागत
बस्ती। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ के नेतृत्व में सुभाष चौक चौराहे पर नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि बस्ती जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।
स्वागत कार्यक्रम में राजेश कुमार ओझा, रंजीत श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अमन, विनोद चौधरी, सत्येंद्र सिंह, लालमणि पाण्डेय, सभासद परमेश्वर शुक्ला, पप्पू सभासद, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, गिरजानंद दुबे, बबलू सरदार, पीयूष सचदेवा, शरद सिंह रावत, रूपेश श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, हेमंत श्रीवास्तव, डिंपल, दीपक शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, रजनीश गोंड, अरुण श्रीवास्तव, विजय प्रजापति, सचिन अग्रहरि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
स्वागत में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह
सुभाष चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को लेकर चौराहे पर काफी देर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ और गहमागहमी बनी रही।
Basti, Basti | Aug 4, 2026