*कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा*
*बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया स्थलीय निरीक्षण*
* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 04 अगस्त 2026*
कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने सोमवार को बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान *कीर्ति प्रकाश भारती* ने बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान *कीर्ति प्रकाश भारती* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*कीर्ति प्रकाश भारती* ने विशेष रूप से कहा कि बैरिकेडिंग निर्धारित मानकों के अनुसार मजबूत लगाई जाए। यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि कांवड़ियों की आवाजाही निर्बाध रहे और आम नागरिकों को भी परेशानी न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
इसके बाद *कीर्ति प्रकाश भारती* ने पचपेडिया रोड पर जलभराव की शिकायत पर भी स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि क्षेत्र ग्रामीण सीमा में आता है। मौके पर ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में *कीर्ति प्रकाश भारती* ने जलभराव की समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें। *कीर्ति प्रकाश भारती* ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Kirti Prakash Bharti
_संवाददाता: हरी ओम प्रकाश_
_राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत_
Basti, Basti | Aug 4, 2026