शुजालपुर: बामनघाट बांध पर अवैध सिंचाई रोकने के लिए नगरपालिका और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई
शुजालपुर के बामनघाट बांध पर पेयजल की अवैध सिंचाई रोकने के लिए नगर पालिका और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई की है। बांध क्षेत्र में मोटर बोट से की गई गश्त के दौरान अब तक 24 मोटर पंप जब्त किए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नगर के 25 वार्डों में पेयजल संकट को रोकने और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।