गोरखपुर: मौत को मात देकर लौटा 8 साल का समर्थ
गोरखपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक 8 साल के मासूम को नई जिंदगी देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 8 वर्षीय समर्थ 14 अप्रैल को अपने बुआ के बेटे के साथ स्कूटी से जा रहा था। तभी हबर्ड बांध के पास तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें समर्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सावित्री हॉस्पिटल लेक