कांटी: कांटी के NTPC डैम में बड़ा हादसा: स्नान के दौरान डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत
नगर परिषद कांटी स्थित NTPC डैम में स्नान के दौरान शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो उठा स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए डैम में उतरकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला