कटिहार: डीएस कॉलेज के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
डी एस कॉलेज के समीप ई रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला रात आठ बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ।