कटिहार: हफला गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर
शुक्रवार की रात 11:30 बजे शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान एक महिला को कमर के पास गोली लगी। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल बेबी देवी के परिजन ने बताया कि शादी समारोह में वार्ड सदस्य राजेश शाह का भाई गुड्डू हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान गोली महिला को लग गई।