कटिहार: बालिका बनवासी छात्रावास में योग शिविर का आयोजन, छात्राओं को योग सिखाया गया
शनिवार की शाम 4 बजे छात्रावास में रह रहे छात्राओं के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक पायल राय के द्वारा छात्राओं को योग सिखाए गए। छात्रावास के छात्राओं ने भी योग शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया और योग के कई तरीके सीखे। वहीं प्रशिक्षक ने योग से होने वाले फायदे के बारे में छात्राओं को बताया।