कटिहार: कटिहार सदर अस्पताल को मिला शव वाहन, लोगों को मिलेगी सुविधा
शनिवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल कटिहार को नया शव वाहन मिला। उक्त बातों की जानकारी एजेंसी के क्लस्टर लीडर कुंवर सिंह ने दी है उन्होंने बताया कि पुरानी एजेंसी के द्वारा अपना शव वाहन ले लिया गया था और नई एजेंसी की ओर से शव वाहन नहीं दिया गया था। इस समस्या के बारे में एजेंसी को अवगत कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं से लैस शव वाहन सदर अस्पताल को दिया।