अकलतरा: अकलतरा से 18 लीटर महुआ शराब और 50 किलो महुआ लहान किया गया जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
अकलतरा से आबकारी विभाग की टीम ने 18 लीटर महुआ शराब और 50 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी मोहम्मद सहीम को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम के द्वारा अकलतरा के वार्ड नंबर 20 में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली थी।