जमुआ: हीरोडीह के कोदम्बरी में ज़मीन विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत, आठ घायल, दो गंभीर
Jamua, Giridih | Nov 5, 2025 हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी में बुधवार को करीब 3 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों ओर से कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें अशोक मंडल और बहुदेव मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।