रावतसर: रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते दो जनों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाई वाली करते दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त विनोद कुमार व मुकेश कुमार निवासी रावतसर को पर्ची सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार किया है व सट्टा रकम बरामद की है रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार दोनों जनों पर 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।