नौगढ़: मझगांवा में 113 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा, कल 6 मई को होगी खुली बैठक
मझगांवा में 113 भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवासीय पट्टा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीडीओ द्वारा आज मंगलवार शाम 05 बजे बताया गया की मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बीते 23 अप्रैल को जारी सूची में पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास मित्तल ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए गए हैं।