अररिया: हरियावाड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 18, 2025 हरियावाड़ा में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 6:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला नूरुद्दीन की पत्नी जलसों परवीन बताई जा रही है.