थरथरी: थरथरी प्रखंड की हर पंचायत में 8 जुलाई को साइकिल रैली: जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने दी जानकारी
आठ जुलाई को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर थरथरी प्रखंड के सभी पंचायत में साइकिल रैली निकाली जाएगी। प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने सोमवार की पांच बजे बताया कि सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत में साइकिल रैली सवेरे छह से आठ बजे तक निकालेंगे।