भीलवाड़ा: हर दिन बढ़ता जा रहा आस्था से ओतप्रोत श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल पांडाल खचाखच भर गया, कथा आयोजन का तीसरा दिन
भीलवाड़ा। मेवाड़ की पावन धरा भीलवाड़ा की भूमि पर श्री महाशिवपुराण कथा का श्रवण कराने पहली बार पधारे प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से कथा सुनने के लिए जनमैदिनी का सैलाब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये हो गए है कि सात दिवसीय कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को मेडिसिटी ग्राउड भर गया था।