नौगावां सादात: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर मृतकों को नौगांवा में दी गई श्रद्धांजलि
नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर 266 लोगों की मृत्यु होने पर 2 मिनट का मोन रखकर कैंडल मार्च निकाला।