बरौली: माधोपुर पुल से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 43 लीटर शराब की बरामद
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से शराब लेकर आ रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 43 लीटर शराब बरामद हुई है। शराब तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। माधोपुर थाना प्रभारी विनीत विनायक ने यह जानकारी दी है।