बरौली: मिर्जापुर गांव के समीप बस की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार पांच लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप एनएच 27 पर बस की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को शनिवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल पूर्वी चंपारण से पूजा करने के लिए थावे मंदिर जा रहे थे।