बरौली: रूपनछाप गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 6 लोग जख्मी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 6 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को बरौली पीएससी में भर्ती कराया गया। वही मारपीट की घटना के बाद रविवार को पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।