बरौली: माधोपुर बाजार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बीएसएफ जवान रहे शामिल
बरौली प्रखंड के माधोपुर बाजार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर माधोपुर थाना प्रभारी विनीत विनायक के नेतृत्व में बीएसएफ जवान ने फ्लैग मार्च निकाला फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने विभिन्न बाजारों में घूम कर क्षेत्र की जानकारी भी ली। इस दौरान काफी संख्या में माधोपुर थाने के पुलिस भी मौजूद रही।