शुजालपुर: कृष्णा नगर कॉलोनी में विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
श्री कृष्णा नवदुर्गा उत्सव समिति, कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सह