कोल: वाटर बॉक्स में बन रहे जोनल कार्यालय का महापौर और नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास, 1 छत के नीचे होगा समाधान
Koil, Aligarh | Mar 31, 2026 वार्ड नंबर 8 वाटर बॉक्स में नगर निगम के द्वारा आधुनिक जोनल कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और महापौर प्रशांत सिंघल ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया है। नगर आयुक्त ने बताया की 3 करोड़ 74 लाख की लागत से जोनल कार्यालय बनाया जा रहा है। इसको मिनी सेवा भवन के रूप में पहचान मिलेगी।