पीलीभीत: केसरपुर कला में कृषि भूमि को बढ़ाकर जोतने का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर के रहने वाले मुनब्वर अली ने सोमवार को बताया कि उनकी कृषि भूमि केसरपुर कला गांव में स्थित हैं। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार ने अपने खेत का रकवा बड़ा लिया है। जबकि पीड़ित किसान की कृषि भूमि का रकवा कम कर दिया। विरोध करने पर उक्त काश्तकार लड़ाई झगड़े पर आमदा हो गया। मामले में पुलिस से भी शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई।