गढ़वा: गढ़वा उपभोक्ता आयोग का फैसला: शाइन सिटी ग्रुप के निदेशक 45 दिन में ₹9.48 लाख का भुगतान करें, निवेश योजना में ठगी
Garhwa, Garhwa | Apr 16, 2026 गढ़वा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में लखनऊ स्थित शाइन सिटी ग्रुप के निदेशक राशिद नसीम को 45 दिनों के भीतर 9 लाख 48 हजार 125 रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर उक्त राशि पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह निर्णय आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय और सदस्य एकबाल