उज्जैन ग्रामीण: कचनारिया ब्रिज के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मोटरसाइकिल चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन ज़ब्त
नरवर थाना पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को खाचरौद के समीप नरेड़ी फंटा में रहने वाला प्रहलाद खारोल अपने पिता रमेश के साथ हीरो होंडा मोटरसायकल से इंदौर जा रहा था। नरवर के समीप कचनारिया ब्रिज के पास उनकी मोटरसायकल फिसल गई और गिरने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौके से अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसायकल ही चुरा ले गया, जब घायलों