नवाबगंज: चोरों ने एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना, ताला तोड़कर दीवार काटकर लाखों की चोरी की
बकैनिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए। गांव निवासी शमशाद अली ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और संदूक में रखी करीब ढाई