नबीनगर: धोबड़िहा मोड़ के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में 4 लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना क्षेत्र के धोबड़िया मोड के समीप से शराब के नशे में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी मटपा गांव निवासी अजीत कुमार, रविंद्र पासवान, पिपरी गांव निवासी पंकज कुमार और विकास कुमार शामिल है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई.