इंदौर: एक्टर राजकुमार राव व एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने इंदौर में फिल्म 'भूल चूक माफ' का किया प्रमोशन
Indore, Indore | May 3, 2025 आगामी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' के कलाकार राजकुमार राव और वमिका फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आज इंदौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और इस फिल्म से जुड़े कई रोचक किस्से साझा किए। राजकुमार राव और वमिका गाबी ने अपनी भूमिका के बारे में जानकारी दी और फिल्म के कंटेंट को लेकर अपने विचार साझा किए।