बकानी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले के विरोध में