लक्सर क्षेत्र के हरचंदपुर चिड़ियापुर में सरकारी दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है।
प्राथमिक शिक्षा पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। जहां जूनियर हाईस्कूल के बच्चे लंबे समय से संत रविदास मंदिर परिसर में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के बजट की बंदरबांट कर ली गई। बिल्डिंग के नाम पर सिर्फ दीवारें खड़ी हैं, अंदर झाड़-झंखाड़ उगा है जो भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है।
तीन पंचवर्षीय योजनाएं गुजर गईं, चौथी आधी हो गई, लेकिन स्कूल की बिल्डिंग नहीं बनी। शिकायतकर्ता नैनसिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश भी बेमानी साबित हो रहे हैं।#लक्सरन्यूज़ #शिक्षाव्यवस्था #सरकारीस्कूल #स्कूलकीबदहाली #उत्तराखंडन्यूज़ #शिक्षाविभाग
Laksar, Haridwar | Aug 24, 2026