नामकुम: नामकुम प्रखंड के राजा उलातु में कल्याण मंत्री ने धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Namkum, Ranchi | May 11, 2026 नामकुम प्रखंड के राजा उलातु में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे धुमकुड़िया भवन के निर्माण कार्य का कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शिलान्यास किया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि धुमकुड़िया केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का मंदिर है।