करतला: मीरा रिजॉर्ट मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Kartala, Korba | Jul 5, 2026 कोरबा के चर्चित मीरा रिजॉर्ट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक को बोलेरो कैंपर से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया था।