डीग: डीग में अतिक्रमण पर सख्ती, 128 लोगों को भेजा गया नोटिस, 7 दिन में जवाब नहीं मिलने पर चलेगा बुलडोजर
Deeg, Bharatpur | Mar 27, 2026 शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। शहर के प्रमुख मार्ग—घंटाघर से लोहा मंडी होते हुए इकलहरा तिराहे तक—अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिषद ने 128 लोगों को शुक्रवार शाम नोटिस जारी कर उनसे सात दिनों के भीतर अपने स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।