दतिया: खेरी गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, उनाव बालाजी निवासी सरदार यादव की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | May 10, 2026 दतिया में उनाव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गांव खेरी के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरदार यादव (48) पिता लखन लाल यादव निवासी उनाव बालाजी किसी निजी काम से दतिया आए थे।