कोटपूतली: कोटपूतली में दिनदहाड़े कार पर हमला, डेढ़ लाख की लूट की गई
Kotputli, Alwar | Apr 10, 2026
कोटपूतली क्षेत्र के गोपालपुरा रोड स्थित गुमका जोहड़ के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सांगटेड़ा निवासी राहुल जाट की कार को दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने रोक लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर शीशे तोड़ दिए। हमले के दौरान बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए।