महरौनी: ग्राम सिलावन के पास अनाज से भरी पिकअप गाय को बचाते समय अनियंत्रित होकर पलटी, किसान गंभीर रूप से घायल
गुरुवार दोपहर के समय कुछ किसान पिकअप में अपना अनाज भरकर ललितपुर गल्ला मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर महरौनी मार्ग स्थित ग्राम सिलवान के पास गाय को बचाते समय पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान एक बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल किसान को अस्पताल भेजा जा सके।